Friday, February 26, 2010

पहले पहले प्यार में



आँखों में फागुन की मस्ती
पलकों पर वासंती हलचल
मतवाला मन भीग रहा है बूँदों के त्यौहार में
शायद ऐसा ही होता है पहले पहले प्यार में।

पैरों की पायल छनकी कंगन खनका
हर आहट पर चौंक चौंक जाना मन का
साँसों का देहरी छूछूकर आ जाना
दर्पण का खुद दर्पण से ही शरमाना
और धडक़ना हर धडक़न का सपनों के संसार में।
शायद ऐसा ही होता है पहले पहले प्यार में।
भंग चढ़ाकर बौराया बादल डोले
नदिया में दो पाँव हिले हौलेहौले
पहलीपहली बार कोई नन्ही चिडिय़ा
अंबर में उडऩे को अपने पर तौले

हिचकोले खाती है नदिया मस्ती से मँझधार में।
शायद ऐसा ही होता है पहले पहले प्यार में।

जिन पैरों में उछला करता था बचपन
कैसी बात हुई कि बदल गया दर्पण
होता है उन्मुत अनोखा ये बंधन
रोमरोम पूजा साँसें चंदनचंदन
बिन माँगे सब कुछ मिल जाता आँखों के व्यापार में।
शायद ऐसा ही होता है पहलेपहले प्यार में।

3 comments:

  1. आँखों में फागुन की मस्ती
    पलकों पर वासंती हलचल
    मतवाला मन भीग रहा है बूँदों के त्यौहार में
    शायद ऐसा ही होता है पहले पहले प्यार में।

    वाह ....बहुत सुंदर ....!!

    कीर्ति जी स्वागत है आपका ....!!

    ReplyDelete
  2. कीर्ति जी वैसे तो आप के बहुत से गीत सुने..पर ये गीत अब तक सबसे अच्छा लगा.....
    'प्यार' का बहुत ही सुन्दर चित्रण किया है आप ने!!
    www.manaskhatri.wordpress.com

    ReplyDelete